Site icon Yashbharat.com

महामना एक्सप्रेस: यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए दो नए शयनयान कोच

IMG 20240830 WA0043

महामना एक्सप्रेस: यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए दो नए शयनयान कोच। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कोच स्थाई/अस्थाई रूप से लगाए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20905/20906 एकता नगर (केवड़िया)-रीवा-एकता नगर (केवड़िया) साप्ताहिक महामना एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के दो कोच अस्थाई रूप से दोनों दिशाओं में आगामी दिसंबर 2024 तक लगाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर (केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस में दिनाँक 15 नवम्बर से 27 दिसंबर 2024 तक इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20906 रीवा-एकता नगर (केवड़िया) महामना एक्सप्रेस में दिनाँक 16 नवम्बर से 28 दिसंबर 2024 तक शयनयान श्रेणी के दो कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है।

महामना एक्सप्रेस में अस्थाई कोच जुड़ जाने से यह गाड़ी 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी, 1 रसोईयान एवं 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोचों के साथ चलेगी।

 

Exit mobile version