Site icon Yashbharat.com

भारत की ओर बढ़ रहे LPG के दो बड़े जहाज, जल्द पहुंचेगी सप्लाई

cargo

Cargo Jahaj: बांग्लादेश में 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तानी कार्गो जहाज की एंट्री

नई दिल्ली: भारत की ओर बढ़ रहे LPG के दो बड़े जहाज, जल्द पहुंचेगी सप्लाई, देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से लदे दो बड़े जहाज—PINE GAS और जग वसंत—जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। दोनों टैंकर सुरक्षित रूप से भारतीय तट की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत की ओर बढ़ रहे LPG के दो बड़े जहाज, जल्द पहुंचेगी सप्लाई

भारतीय झंडे वाला LPG टैंकर PINE GAS इस समय अरब सागर में है और करीब 12 नॉट्स की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह जहाज 27 मार्च की शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा। यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुका है, जो मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में एक अहम पड़ाव माना जाता है।

भारत की ओर बढ़ रहे LPG के दो बड़े जहाज, जल्द पहुंचेगी सप्लाई

वहीं, दूसरा टैंकर जग वसंत भारत के पश्चिमी तट के काफी करीब पहुंच चुका है। ताजा जानकारी के अनुसार, यह जहाज भी लगभग 12.1 नॉट्स की गति से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पोर्ट पर पहुंच सकता है। यह टैंकर कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से रवाना हुआ था।

PINE GAS टैंकर वर्ष 2006 में बना था और यह करीब 20 साल पुराना है। वहीं, जग वसंत एक बड़ा LPG टैंकर है, जिसकी लंबाई 230.7 मीटर और चौड़ाई 36.6 मीटर है।

मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास सुरक्षा चिंताओं के बीच इन जहाजों का सुरक्षित भारत पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है। इससे देश में LPG की सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version