Site icon Yashbharat.com

Twitter Big Change: ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिसों पर लगाया ताला, कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश

twitter

twitter

Twitter Big Change: ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिसों पर लगाया ताला, कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश इंस्टैंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने भारत में मौजूद अपने दो प्रमुख कार्यालयों को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भारत में तीन कार्यालयों में से दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों को बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। बता दें कि कंपनी के नए मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के साथ ही इसकी लागत कम करने पर काम कर रहे हैं। हाल ही में मस्क ने भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 फीसदी से अधिक को निकाल दिया था।

 

बेंगलुरु कार्यालय का संचालन जारी

बता दें कि ट्विटर के तीन कार्यालय दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हैं, जिसमें से कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों को बंद कर दिया है और बेंगलुरु कार्यालय को जारी रखा गया है। दरअसल, कंपनी के बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में ज्यादातर इंजीनियर काम करते हैं।

क्या भारतीय मार्केट को कम आंक रहे मस्क?

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्लान के तहत दुनिया भर के कर्मचारियों को निकाल दिया है और कई कार्यालयों को भी बंद कर दिया है। मस्क के इन कदमों से पता चलता है कि वह अभी भी भारतीय मार्केट को कम आंक रहे हैं जबकि मेटा और अल्फाबेट के गूगल जैसे टेक दिग्गज, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते इंटरनेट क्षेत्र पर लंबा दांव लगा रहा है।

मस्क ने कहा- कंपनी की आर्थिक स्थिति एकदम ठीक

दरअसल, ट्विटर पिछले वर्षों में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंचों में से एक के रूप में उभरा है। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी इसका काफी प्रभाव है। लेकिन मस्क का मानना है कि कंपनी के लिए यहां राजस्व महत्वपूर्ण नहीं है, जिसे सख्त कंटेंट नियमों और स्थानीय प्रतिस्पर्धाओं का भी सामना करना पड़ा है। बता दें कि मस्क के अधिग्रहण के साथ ही चिंता जताई जा रही है कि क्या ट्विटर अपने संचालन को ठीक से बनाए रख सकता है। हाल ही में मस्क ने कहा था कि कंपनी आर्थिक रूप से स्वस्थ है और साल के अंत तह वह सभी चीजें ठीक कर लेंगे।

कार्यालयों का किराया तक नहीं दे पा रही कंपनी

ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद भी मस्क ट्विटर के अपने सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन कार्यालयों के लिए लाखों डॉलर के किराए का भुगतान करने में विफल रहे हैं। कंपनी पर सैलरी नहीं देने के कई आरोप लगे हैं और कंपनी पर मुकदमा भी दायर किया गया है। पैसे जुटाने के लिए कंपनी को पक्षी की मूर्तियों से लेकर कॉफी मशीन तक को नीलाम करना पड़ा है।

Exit mobile version