फ़िल्मों से दूर Twinkle Khanna इन दिनों राइटिंग में अपना समय बिताती हैं। मिसेज़ फनीबोन्स के नाम से वो अख़बारों में सैटायरिकल कॉलम लिखती हैं
मुंबई। Akshay Kumar की बेटर हाफ़ ट्विंकल खन्ना अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए मशहूर हैं। फ़िल्मी पर्दे से दूर ट्विंकल सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। उनके सेंस ऑफ़ ह्यूमर से कई बार काफ़ी फ़नी सिचुएशन पैदा हो जाती है, मगर कभी-कभी वो मज़ाक-मज़ाक में बड़ी संजीदा बातें कह जाती हैं।
ट्विंकल की जो लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट है, उसमें उन्होंने अपने व्यक्तित्व के एक दिलचस्प पहलू को उजागर किया है। ट्विंकल ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो ए दरवाज़े के बाहर खड़ी हैं और इस पर लगी तख़्ती पर लिखा है- Danger Keep Out… ख़तरा, दूर रहें। तस्वीर में ट्विंकल गुर्राने वाली मुद्रा में खड़ी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है- आशा है कि मेरा नया फोटोग्राफ आप सबको पसंद आएगा। यह एक दुर्लभ पल है, जब फोटोग्राफर ने मेरी आत्मा के सार को क़ैद किया है। उम्मीद करती हूं कि जब मैं मरूंगी, वो इसी तस्वीर को बड़ा करके एक फैंसी फ्रेम में रखेंगे, इस पर माला चढ़ाएंगे और मेरी प्रार्थना सभा में इसे शामिल करेंगे।
ट्विकंल का यह अंदाज़े-ह्यूमर लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले भी ट्विंकल ने ऐसी ही एक फोटो पोस्ट की थी, जिसकी बैकग्राउंड में कैमलियन की पेंटिंग दीवार पर बनी है। इस फोटो के साथ ट्विंकल ने लिखा था- कैमलियंस और कीटो के आदी लोगों में क्या कॉमन है? वे दोनों सिर्फ़ प्रोटीन खाते हैं और उनकी सांस (की गंध) उनके काटने से भी बुरी है।
फ़िल्मों से दूर ट्विंकल इन दिनों राइटिंग में अपना समय बिताती हैं। मिसेज़ फनीबोन्स के नाम से वो अख़बारों में सैटायरिकल कॉलम लिखती हैं और कुछ किताबें भी लिखी हैं। ट्विंकल ने पिछले सार रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म पैडमैन को प्रोड्यूस भी किया था, जिसे काफ़ी सराहा गया था।






















Leave a Reply