Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तुर्किये ने कुर्दों को चेतावनी दी: ईरान में घुसे तो उत्तरी इराक में होगी कार्रवाई

तुर्किये ने कुर्दों को चेतावनी दी: ईरान में घुसे तो उत्तरी इराक में होगी कार्रवाई

तुर्किये ने कुर्दों को चेतावनी दी: ईरान में घुसे तो उत्तरी इराक में होगी कार्रवाईए मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच, तुर्किये ने चेतावनी दी है कि अगर कुर्द लड़ाके ईरान में जमीनी लड़ाई में शामिल होते हैं, तो वह उत्तरी इराक में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह संदेश खासतौर पर कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) और उसके ईरानी सहयोगी कुर्दिस्तान फ्री लाइफ पार्टी (PJAK) के लिए है।

तुर्किये ने कुर्दों को चेतावनी दी: ईरान में घुसे तो उत्तरी इराक में होगी कार्रवाई

तुर्किये का आरोप है कि ये संगठन इजराइल के समर्थन से ईरान के पश्चिमी इलाकों में लड़ाई में शामिल हो सकते हैं। अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद से तुर्किये लगातार चेतावनी दे रहा है कि कुर्दों का इस्तेमाल न किया जाए।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर बताया कि किसी भी आतंकी संगठन के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी देशों को सीमा और अखंडता का सम्मान करना चाहिए।

PKK के जेल में बंद नेता अब्दुल्लाह ओकलान ने भी अपने संगठन को चेतावनी दी है कि वे इजराइल के खेल में न फंसें।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका का रुख तुर्किये के साथ उसके संबंधों पर आधारित है, जबकि NATO ने तुर्किये की सुरक्षा बढ़ाई है। अमेरिका चाहता है कि तुर्किये और इजराइल सीधे टकराव में न आएं, ताकि युद्ध और बढ़ न सके।

Back to top button