
कटनी । स्थानीय मंगल भवन स्थित टेबल टेनिस हॉल में त्रिदिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट जिला टेबल टेनिस संघ कटनी के तत्वाधान में आरंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन सब जूनियर, जूनियर और बालिका वर्ग के मैच खेले गए।
सब जूनियर वर्ग में वैदिक चमड़िया ने अमोल द्विवेदी को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जविश नागदेव तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में सुब्रत बनानी ने फाइनल तो वैदिक चमड़िया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बालिका वर्ग में प्रिया पुरोहित प्रथम, कशिश पटेल द्वितीय तथा मौली सेठिया तृतीय स्थान पर रहीं।








