उत्तरप्रदेशFEATURED

मुरैना किडनैपिंग का सच: कलयुगी पिता ही निकला मासूम का अपहरणकर्ता, मुंबई से रची थी 3 साल के ‘चीकू’ को उठाने की साजिश

मुरैना में एसपी बंगले के पास से 3 साल के मासूम का सनसनीखेज अपहरण! ड्रग्स के आदी पिता ने रची साजिश, धौलपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

मुरैना किडनैपिंग का सच: कलयुगी पिता ही निकला मासूम का अपहरणकर्ता, मुंबई से रची थी 3 साल के ‘चीकू’ को उठाने की साजिश

मुरैना/धौलपुर: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) बंगले के ठीक सामने स्थित एक स्कूल से मंगलवार दोपहर तीन साल के मासूम बच्चे का सरेआम अपहरण कर लिया गया। दो स्कूटी सवार बदमाश बच्चे को गोद में उठाकर भागते हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ छानबीन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे पिता ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान के धौलपुर से अपहरण में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर एक मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

 नानी 5 मिनट लेट हुई और गेट से गायब हो गया ‘चीकू’

‘यशभारत’ को मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत मासूम का नाम कार्तिक (उर्फ चीकू, उम्र 3 वर्ष) है, जो अपनी मां ईशू यादव के साथ मुरैना में एसपी बंगले के सामने स्थित गायत्री कॉलोनी (पटवारी गली) में अपने नाना-नानी के घर रहता था।

  • सीसीटीवी में खुली पोल: कार्तिक पास ही के रेनबो पब्लिक स्कूल में प्लेग्रुप का छात्र है। मंगलवार दोपहर 12:40 बजे स्कूल की छुट्टी हुई। कार्तिक की नानी ममता यादव उसे लेने आने में महज 5 मिनट लेट हो गईं। जब वे स्कूल पहुंचीं, तो कार्तिक गायब था।

  • ‘चीकू आ गया’ कहकर उठाया: सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि डॉक्टर बनवारी गोयल के अस्पताल के सामने एक युवक 20 मिनट से रेकी कर रहा था। छुट्टी होते ही वह गेट पर गया और ‘चीकू आ गया’ कहकर बच्चे को गोद में उठाया और एमएस रोड की तरफ दौड़ गया। वहाँ पहले से तैयार एक नकाबपोश स्कूटी सवार (नंबर: MP 06 SA 8272) उसे लेकर धौलपुर की तरफ फरार हो गया। जांच में स्कूटी का नंबर भी फर्जी पाया गया है।

 प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: मुंबई से लेकर यूपी तक बिखरा परिवार

मासूम कार्तिक के माता-पिता की कहानी आपसी विवाद और अपराध के जाल से जुड़ी हुई है:

  • पति की हरकतों से तंग थी पत्नी: कार्तिक की मां ईशू और पिता नीलेश खारवाल ने करीब साढ़े पांच साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। लेकिन नीलेश के ड्रग्स लेने की लत और अवैध धंधों से परेशान होकर ईशू उसे छोड़कर मुरैना अपने माता-पिता के घर आ गई थी। वह खुद उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है, जबकि आरोपी पति नीलेश मुंबई में रहता है।

    आशुतोष शुक्ला बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, मयंक गुप्ता सह प्रभारी

पहले भी मुंबई ले गया था भगाकर, डेढ़ महीने पहले दी थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब आरोपी पिता ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो:

  • 2025 में भी किया था किडनैप: इससे पहले 28 अगस्त 2025 को भी नीलेश ने घर से कार्तिक का अपहरण कर लिया था, जिसे पुलिस ने तीन दिन बाद मुंबई से बरामद किया था। मुरैना किडनैपिंग का सच: कलयुगी पिता ही निकला मासूम का अपहरणकर्ता, मुंबई से रची थी 3 साल के ‘चीकू’ को उठाने की साजिश

  • पहचान छुपाती रही मां: शाम तक डर और सदमे के कारण नानी और मां आरोपियों को पहचानने से इंकार करती रहीं, लेकिन कोतवाली थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया की सख्ती के बाद ईशू ने सीसीटीवी फुटेज देखकर गेट से बच्चा उठाने वाले युवक को पहचान लिया— वह नीलेश का दोस्त था। डेढ़ महीने पहले नीलेश ने फोन पर कार्तिक को दोबारा उठवाने की धमकी भी दी थी।

धौलपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुख्य किडनैपर दबोचा

वारदात की गंभीरता को देखते हुए मुरैना पुलिस की टीमें तुरंत राजस्थान के धौलपुर रवाना हुईं:

  • स्कूटी मालिक गिरफ्तार: पुलिस ने देर रात धौलपुर से वारदात में इस्तेमाल फर्जी नंबर वाली स्कूटी बरामद कर ली और उसे चलाने वाले मुख्य आरोपी (नीलेश के दोस्त) को गिरफ्तार कर लिया है।

  • तलाश जारी: पकड़ा गया आरोपी वही है जो बच्चे को स्कूल गेट से उठाकर भागा था। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह बच्चे और उसके पिता नीलेश (मूल निवासी: हेमवास, राजस्थान) को कहां छोड़कर आया है। पुलिस की कई टीमें मुंबई, धौलपुर और राजस्थान के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

— विशेष ब्यूरो, यशभारत डॉट कॉम

Back to top button