ट्रंप का राष्ट्र को संदेश: अगला वार तैयार, ईरान सुधरे वरना अंजाम तय
ट्रंप का राष्ट्र को संदेश: अगला वार तैयार, ईरान सुधरे वरना अंजाम तय

Donald Trump Threatened Iran: ट्रंप का राष्ट्र को संदेश: अगला वार तैयार, ईरान सुधरे वरना अंजाम तय।

ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका ने धमाकेदार एंट्री ले ली है। रविवार (22 जून 2025) सुबह अमेरिकी सेना ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका ने इस्लामिक रिपब्लिक के इस्फहान, नतांज और फोर्डो परमाणु स्थलों पर हमला किया। हमला सफल होने के बाद अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया।
इस संबोधन में उन्होंने ईरान को एक बार फिर धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान सिर्फ इजरायल के लिए खतरा नहीं है बल्कि ये अमेरिका के लिए खतरा है। ईरान के अभी कई टारगेट्स हमारी नजर में है। ईरान अगर शांति समझौता नहीं करता है तो हम फिर से हमला करेंगे।
उन्होंने कहा कि ईरान पिछले 40 सालों से अमेरिका और इजराइल के खात्मे की बात करता रहा है। अगर ईरान शांति कायम नहीं करता तो इससे भी बड़ा हमला होगा। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के दबंग को अब शांति बनानी चाहिए।