
कटनी। कुठला थाना अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जायसवाल ढावे के पास पन्ना मिड निवासरत एक विवाहिता पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला थाने के चक्कर काट रही है।
महिला निधि कौर सिंह ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 25-11-2019 को जसवीर सिंह पिता चरण सिंह निवासी पन्ना मोड़ से हुआ था। शादी के डेढ़ महीने बाद ही उनका पति उन्हें और दहेज देने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा।
इस बीच उसके द्वारा कई बार उसके साथ मारपीट भी गई। हद तो तब हो गई जब एक सप्ताह पूर्व उसे और उसके मासूम बेटे को धक्के मार कर जसवीर सिंह ने घर से निकाल दिया। बेसहारा महिला के पास रहने की कोई जगह नहीं थी।
उसकी मौसी जो शास्त्री कालोनी निवासी है उंन्होने निधि को अपने घर मे रखा है। निधि कौर का कहना है कि उनके पति शराब के नशे आए दिन उससे मारपीट करते है। महिला थाने निधि द्वारा इस घटना की शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।








