देवास: बागली में पारिवारिक लेनदेन से परेशान युवक 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप; समझाइश के बाद उतरा नीचे

देवास: बागली में पारिवारिक लेनदेन से परेशान युवक 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप; समझाइश के बाद उतरा नीचे

देवास: देवास जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित बागली नगर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगदीश मंदिर क्षेत्र का निवासी एक युवक 150 फीट से अधिक ऊंचे BSNL के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बागली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस, परिजनों और मित्रों द्वारा लगातार दी गई समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

पारिवारिक लेनदेन और मानसिक तनाव बनी वजह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़े युवक का नाम प्रकाश बताया जा रहा है। वह बागली के जगदीश मंदिर क्षेत्र का निवासी है।

टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बागली का यह वही BSNL मोबाइल टावर है, जिस पर कुछ ही दिनों पूर्व एक युवती अपने प्रेमी और पारिवारिक विवाद को लेकर चढ़ गई थी। उस समय भी कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया था।

तमाम घटनाओं के बावजूद टावर परिसर में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए कोई सुरक्षा इंतजाम, बाउंड्रीवॉल या चौकीदार की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन और BSNL प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

↑
Exit mobile version