Site icon Yashbharat.com

Triple murder माता पिता और बहन की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर थाने पहुंचा हैवान बना शख्स

murder

murder

Triple murder राजस्थान के नागौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपने मां-बाप और बहन को काट दिया. फिर खुद थाने जाकर कहा कि मैंने 3 लोगों की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पादूकला थाना इलाके में एक बेटे ने अपने पिता-मां और अपनी बहन को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर कांस्टेबल से कहा कि तेरा थानेदार किधर है. इसके बाद घटना के बारे में बताया. आरोपी फिलहाल थाने में है और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, तीनों बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है.

मामला पादुकला थाने के कुम्हारों का मोहल्ला का है. यहां के रहने वाले 45 साल के दिलीप सिंह शनिवार को अपनी पत्नी और बेटी पिंकी कंवर के साथ घर में सो रहे थे. इस दौरान देर रात उनका 25 साल का बेटा मोहित घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से इन तीनों को काट दिया. इससे तीनों की मौत मौके पर ही हो गई. इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Exit mobile version