
कटनी। आन बान शान से शासकीय माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में लहराया तिरंगा: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के साथ गरिमामय आयोजन हुआ। पावन, पवित्र, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस गरिमामय के साथ शास.एकी. मा. विद्या. में मनाया गया, छात्र,छात्राओ एवं शिक्षको के साथ ग्राम में नव ऊर्जा श्रजित,संचारित प्रभातफेरी के बाद गर्व,गरिमा,सम्मान से ध्वजारोहण हुआ ।

तत्पश्चात हमारी आन बान शान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत आदर सम्मान के साथ किया गया।अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद छात्र,छात्राओ द्वारा मनमोहक, आकर्षक देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा, गीत,भाषण की प्रस्तुतियां की गई जिसकी सभी उपस्थित जनों प्रशंसा की एवं छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया इसी कड़ी में शाला प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि *देश प्रथम है, देश धरम है।
देश करम है हमारा अस्तित्व देश है संपूर्ण जगत में हमारी संस्कृति, सभ्यता सबसे महान एवं प्राचीन है हम जड़ो से जुड़े हुवे धरातलीय लोग हैं देश के लिये जीना देश के लिए मरने की सीख हमे हमारे शहीदों,बुजुर्गों से विरासत में मिली है राष्ट्र के बिना कोई कुछ भी नहीं है।
अतः देश की खातिर मरना पड़े तो मर जाओ और अगर लड़ना पड़े तो भिड़ जाओ सभी की अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण होता है।
इस अवसर पर शा.प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमा रजक,उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, रमेश पांडेय,संतोष प्यासी,इंताज खान, रामस्वरूप सेन,मस्तराम हल्दकार,अनिल पांडेय,अवनीश गौतम, कमलेश नामदेव शेख मुराद,अनिल राजभर,संत लाल विश्वकर्मा,भूरे लाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा,कमलेश रजक आदि के साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों,युवाशक्ति, मातृशक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुलहरा,पंकज पँवार, आस्था सिंह,अभिनय मिश्रा, दिनेश्वर पटले के संयोजन,सहभागिता से सफल कार्यक्रम का समापन हुआ।तत्पश्चात शिक्षक छात्रों,अभिभावकों ने एकसाथ विशेष भोजन ग्रहण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक अजय त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन देवेंद्र कुलहरा द्वारा प्रकट किया गया।








