लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर, फटाफट करें चेक, अगस्त में मिलेंगे 1500

Ladli behna yojna मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के नलवा गांव से यह पैसा ट्रांसफर किया।
अगस्त में आएंगे 1500 रुपये
अगस्त महीने में लाभार्थियों के खाते में 1500 रुपये आएंगे। रक्षाबंधन 9 अगस्त को है। मुख्यमंत्री ने खुद बता दिया कि रक्षाबंधन से पहले ही पैसा खाते में भेज दिया जाएगा। लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त के साथ रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये भी भेजे जाएंगे। इसके बाद सिंतबर और अक्टूबर में 1250 रुपये ही मिलेंगे। लेकिन अच्छी बात है कि नवंबर से भैया दूज से हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि नए रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई अपडेट नहीं है। राज्य में 2023 से नए रजिस्ट्रेशन बंद पड़े हुए हैं।
रक्षाबंधन के शगुन का पैसा अगस्त में ही खाते में आएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख लाभार्थियों को 1503 करोड़ 14 लाख रुपये की 26वीं किस्त उनके खातों में ट्रांसफर किया। इसके अलावा 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ और 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी भेजी।
इसके साथ ही सीएम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पैसा भी लाभार्थियों के खाते में भेजा है। माना जा रहा था कि इस बार रक्षाबंधन के शगुन के 250 रुपये भी अलग से आएंगे, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि खाते में 1500 नहीं बल्कि 1250 रुपये ही आएंगे।







