Transfer: गुना बस हादसे की कलेक्‍टर और एसपी पर गि‍री गाज

images 79

Transfer: गुना बस हादसे की कलेक्‍टर और एसपी पर गि‍री गाज। गुना में हुए बस हादसे के बाद सरकार एक्‍शन मोड पर आ गई है। सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए गुना कलेक्‍टर तरुण राठी, एसपी विजय खत्री को हटा दिया है।

इसके अलावा परिवहन आयुक्‍त संजय झा की छुट्टी कर दी गई है। इससे पहले सुबह मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आरटीओ और सीएमओ को भी हटा दिया गया था।

transfer

transfer

प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को भी परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया। अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  Train time table सहरसा से अमृतसर के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी-मुरादाबाद-अंबाला समेत इन 21 स्टेशनों पर होगा ठहराव