Transfer: उच्च शिक्षा विभाग ने 2 उप कुलसचिवों समे‍त 10 Professor और assistant professors के किए स्थानांतरण

tranfer

Transfer: उच्च शिक्षा विभाग ने 2 उप कुलसचिवों समे‍त 10 Professor और assistant professors के स्थानांतरण किए  । उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को दो उप कुलसचिवों सहित 10 प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के तबादले किए हैं। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव (उप कुलसचिव) अनिल शर्मा को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है। वहीं विक्रम विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव (उप कुलसचिव) प्रज्ज्वल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है।

इसी तरह उच्च शिक्षा संचालनालय में ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) सपन पटेल को जीवाजी विश्वविद्यालय और सहायक प्राध्यापक सुनील मंडेरिया को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है।

उच्च शिक्षा के ओएसडी और पदेन सचिव डा. आलोक कुमार निगम को सहायक प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन, ओएसडी डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह को उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय से सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय अमानगंज पन्ना, प्राध्यापक डा. अनिल पाठक को उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल से ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग मंंत्रालय, प्राध्यापक सुनील कुमार वाजपेयी को शासकीय महाविद्यालय कटनी से ओएसडी उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल, ओएसडी आलोक वर्मा को उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल से प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय बकतरा सीहोर और मनोज कुमार अग्निहोत्री को शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल से ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  PM Shri School Mega Scam: पीएमश्री स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की उधड़ी धज्जियां; शिवपुरी में फेल व अनुपस्थित 71 छात्राओं को फर्जी तरीके से कर दिया पास