Site icon Yashbharat.com

Train Rout: अधोसंरचना कार्य के चलते गोदान एक्सप्रेस मऊ तक जाएगी

Passenger Train Start: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, पुराना नंबर किराया भी वही, रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी 10 ट्रेनें

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर स्टेशन पर में अधोसरंचना कार्य के अंतर्गत इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस को मऊ तक चलाने अर्थात मऊ से गोरखपुर के मध्य आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गोदान एक्सप्रेस पमरे के इटारसी, जबलपुर एवं सतना स्टेशनों से गोकर गंतव्य को जाती है।

प्रारंभिक तिथियों से आंशिक निरस्त रेलगाड़ी

1) गाड़ी संख्या 11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.07.2024 से 01.09.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर मऊ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अर्थात मऊ-गोरखपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस दिनांक 19.07.2024 से 03.09.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन गोरखपुर की बजाय मऊ स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी अर्थात गोरखपुर-मऊ के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Exit mobile version