Latestमध्यप्रदेश

Train News दो ट्रेन एक ही लाइन पर आ गई, राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई

Train News सिलीगुड़ी। दो ट्रेन एक ही लाइन पर आ गई, राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई यह घटना सिलीगुड़ी के निकट एनजेपी क्षेत्र में हुई। यहां राजधानी एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराते टकराते बची है। दोनों ही ट्रेन एक ही लाइन पर आ गई थी। राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि अचानक ब्रेक लगाने के कारण कुछ यात्री अपनी सीट से गिरे और उनमें दहशत बना रही।

यात्री ट्रेन में मालगाड़ी से पीछे से आकर घुस गई थी। इस टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई थी। 60 लोग घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया था कि सिग्नल दिया गया था, लेकिन मालगाड़ी के चालक ने उस पर ध्यान दिया। ऐसे में कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से में मालगाड़ी टकरा गई है।

पश्चिम बंगाल में इस तरह के हादसे में पहले भी हो चुके हैं। 17 जून को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 30 किमी दूर एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी थी। यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम