FEATUREDराष्ट्रीय

Train Cancelled And Route Changed: सिंगरौली-जबलपुर और कटनी-बरगवां मेमू निरस्त, शक्तिपुंज एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी, Railway Helpline Release

Train Cancelled And Route Changed: सिंगरौली-जबलपुर और कटनी-बरगवां मेमू निरस्त, शक्तिपुंज एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी, Railway Helpline Release।   कटनी-सिंगरौली सेक्शन के अंतर्गत ब्यौहारी-छतैनी स्टेशनों के मध्य गुड्स ट्रेन के अवपथित हो जाने के कारण कुछ गाड़ियों को रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। जारी बुलेटिन नम्बर 1 एवं 2 पर आधारित प्रभावित रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

निरस्त रेलगाड़ियाँ

1) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली – जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
2) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर – सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी।
3) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623 कटनी – बरगवां मेमू स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
4) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन बरगवां से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06624 बरगवां – कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित गाड़ी

5) दिनांक 17.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा – जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय वाया धनबाद – चोपन – चुनार – प्रयागराज छिवकी – मानिकपुर – कटनी से होकर जबलपुर पहुंच रही है।

6) दिनांक 17.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर – हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय वाया कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज छिवकी – चुनार – चोपन – धनबाद से होकर हावड़ा पहुंच रही है।

 

सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन की उच्च अधिकारियों की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अवपथित रेलखण्ड पर पहुँच कर रीस्टोरेशन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। शीघ्र ही अवपथित रेलखण्ड पर रेल परिचालन चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा हेल्प लाइन जारी की गयी हैं  हेल्प लाइन नंबर – 0761 – 2677751 

Back to top button