Latest

Train Cancelled: बनारस आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

Train Cancelled: बनारस आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द। रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किये जाने के चलते पश्चिम मध्य रेल सतना, कटनी व जबलपुर से गुजरने वाली कुछ यात्री गाडिय़ा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की जाने वाली गाडिय़ा

1-गाड़ी संख्या 20903 एकतानगर-वाराणसी महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस 12, 19, 26 सितंबर एवं 03, 10 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 20904 वाराणसी-एकतानगर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर एवं 05, 12 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2-गाड़ी संख्या 22687 मैसूर-वाराणसी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 12, 14, 19, 21, 26, 28 सितंबर एवं 03, 05, 10, 12 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 22688 वाराणसी-मैसूर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 14, 16, 21, 23, 28, 30 सितंबर एवं 05, 07, 12, 14 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3-गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर एवं 01, 08 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 19422 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर एवं 03, 10 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

4-गाड़ी संख्या 17323 हुबली-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 22, 29 सितंबर एवं 06, 13 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 17324 बनारस-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर एवं 01, 08, 15 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

पांच जोड़ी स्पेशल रेलगाडिय़ा भी रहेंगी निरस्त

1-गाड़ी संख्या 09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11, 18, 25 सितंबर एवं 02, 09 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 13, 20, 27 सितंबर एवं 04, 11 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2-गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस 20, 22, 25, 27, 29 सितम्बर एवं 02, 04, 06, 09, 11, 13 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस 22, 24, 27, 29 सितंबर एवं 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3-गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितंबर एवं 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितंबर एवं 02, 03, 05, 07, 09, 10, 12, 14, 16 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

4-गाड़ी संख्या 07651 जालना-छपरा एक्सप्रेस 20, 27 सितंबर एवं 04, 11 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 07652 छपरा-जालना एक्सप्रेस 22, 29 सितंबर एवं 06, 13 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

5-गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन एक्सप्रेस 19, 26 सितम्बर एवं 03, 10 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-ओखा एक्सप्रेस 23, 30 सितंबर एवं 07, 14 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

 

Back to top button