Latest

नेपाल के सफल चुनाव पर पीएम मोदी की बधाई, कहा– लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक पल

नेपाल के सफल चुनाव पर पीएम मोदी की बधाई, कहा– लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक पल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वहां की जनता और सरकार हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नेपाल के उनके भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि