Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Train Cancelled: कटनी-बीना रेलखण्ड से गुजरने वाली यह रेलगाड़ियां रदद् की गई

जबलपुर । जबलपुर मंडल में असलाना-पथरिया के मध्य गुड्स ट्रेन के अवपथित हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। जिसके चलते कटनी-बीना रेलखण्ड से गुजरने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। जारी बुलेटिन 03 एवं 04 पर आधारित रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

निरस्त रेलगाड़ियाँ

1) गाड़ी संख्या 06603 बीना – कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनाँक 15 अगस्त 2024 को निरस्त रहेगी।

आंशिक निरस्त रेलगाड़ी

1) गाड़ी संख्या 11272 भोपाल – इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनाँक 14 अगस्त 2024 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल के बजाय कटनी साउथ से प्रारम्भ होगी अर्थात बीना से कटनी मुड़वारा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 11271 इटारसी – भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनाँक 14 अगस्त 2024 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन इटारसी के बजाय बीना से प्रारम्भ होगी अर्थात कटनी मुड़वारा से बीना के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

रेलगाड़ियां जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

1) दिनांक 14 अगस्त 2024 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस को वाया बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-भीमसेन जंक्शन-कानपुर-प्रयागराज होकर जाएगी।
2) दिनांक 14 अगस्त 2024 को वापी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09063 वापी – दानापुर स्पेशल ट्रेन को वाया बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-भीमसेन जंक्शन-कानपुर-प्रयागराज होकर जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम