Train Accident Koromandal with Malgadi : ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस; 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल, राहत कार्य जारी

Train Accident Koromandal with Malgadi : ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस; 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल, राहत कार्य जारी ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है।
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दोनों ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
150 से ज्यादा अब तक घायल
ओडिशा के मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया। वहीं ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी ने कहा कि 47 घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है।
ट्रेन का मार्ग परिवर्तित
ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने से प्रभावित खंड में कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।








