Train Accident मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा, अब तक 207 ने जान गंवाई, 900 से अधिक घायल

Train Accident मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 207 यात्रियों ने जान गंवाई, 900 से अधिक लोग घायल हैं। बचाव कार्य रात भर चले।

एसएमवीबी-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हुई है। सबसे पहले हावड़ा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। उसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। फिलहाल इस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया है। हादसे में 207 यात्रियों की मौत और 900 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि हमें नवीनतम जानकारी रात 11.45 बजे पर मिली है। जिसमें लगभग 600 घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर 80 डॉक्टर मौजूद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने व्यवस्था के दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एम्स भुवनेश्वर में घायलों के लिए बेड, आईसीयू आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ओडिशा के बालासोर मे हुई रेल दुर्घटना का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहन संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है की सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।

घायलों सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राहत अभियान का जायजा लेने के लिए विशेष राहत आयुक्त नियंत्रण कक्षा पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैंने स्थिति की समीक्षा की। मैं शनिवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

Exit mobile version