Thursday, April 9, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

यातायात पुलिस ने चिन्हित ब्लैक प्वाइंट का किया निराकरण 

यातायात पुलिस ने चिन्हित ब्लैक प्वाइंट का किया निराकरण

कटनी । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ग्राम द्वारा में हो रही दुर्घटना के संबंध में निरीक्षण करने हेतु यातायात अमला श्रीजी रोड कंपनी के अधिकारी/ कर्मचारी एवं ग्राम द्वारा के सरपंच अनिरुद्ध पांडे , ग्राम पंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्रामवासियों से पूछा गया कि यहां ग्राम द्वारा में दुर्घटना होने का कारण क्या है।

ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम से हाईवे कट पॉइंट पर निकलता है जिससे दुर्घटनाएं होती है , ग्रामवासियों को समझाइश दी गई एवं श्रीजी कंपनी के अधिकारियों से बताया कि कट पॉइंट के पास लाइट सुविधा लगवाए, ब्रेकर में व्हाइट पत्ती , रेडियम ड्रम लगवाएं जाने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर यातायात प्राभारी राहुल पांडेय, श्रीजी कम्पनी के अधिकारी, ग्राम द्वारा के सरपंच, उप सरपंच, पंच और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि