धर्मLatestमध्यप्रदेश

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: आइए जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: आइए जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: आइए जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन। आज पंचांग के अनुसार, 20 जुलाई 2024 को राहु काल सुबह 09.02 बजे से 10.44 बजे तक रहेगा। शनिवार को भद्रा का साया भी रहेगा। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, आज कुछ राशि वालों को विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। कोई विशेष काम होने से मनोबल बढ़ेगा। जायदाद संबंधी समस्या उठ सकती है।

वृषभ राशि

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। इन संपर्क सूत्रों का आगे जाकर फायदा होगा। विरोधी आपके सामने हथियार डाल देंगे। किसी को पैसा उधार न दें वापसी की उम्मीद कम है। अधिक कार्यभार के कारण चिड़चिड़ापन हावी होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मेहनतभरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। निवेश संबंधी मामलों में लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में नयापन आएगा। प्रेम संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे।

कर्क राशि

किसी बड़े कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आय की स्थिति मध्यम रहेगी।

सिंह राशि

आज के दिन कोई खुशनुमा समाचार आपको मिलेगा। कार्यप्रणाली बेहतर होगी और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। आपके काम की सराहना होगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने प्रेम जीवन पर पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज के दिन संभल कर चलना होगा। नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से पड़ताल कर लें। किसी की बातों में न आएं। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

अगर कार खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो सपना पूरा हो सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। आवेश पर कंट्रोल रखना होगा। न्यायालयीन विवादों में विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन राहत भरा गुजरेगा। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर तरोताजा महसूस करेंगे।

धनु राशि

सकारात्मक रवैया से किसी परेशानी को सुलझा लेंगे। साझेदारी संबंधी कार्यों में धैर्य रखने की जरूरत है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम में आने वाली बाधा भी दूर होगी।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। किसी पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी समस्या तकलीफ देगी। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की अधिकता टेंशन बढ़ सकती है। किसी जिद के कारण मुसीबत खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर उत्साह की कमी होगी।

मीन राशि

व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू और प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। लव पार्टनर का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। रिश्ते में दरार की स्थिति बन सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं।

Back to top button