धर्मLatest

धन वृद्धि के लिए तिजोरी में रखें इन 7 चीजों से दूरी

धन वृद्धि के लिए तिजोरी में रखें इन 7 चीजों से दूरी।

घर में पैसे और कीमती सामान रखने के लिए तिजोरी का उपयोग किया जाता है, जो अक्सर हर घरों में होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में कैश, सोना-चांदी, गहने-जेवरात और अन्य कीमती चीजें रखना शुभ माना जाता है लेकिन ,कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें तिजोरी में या उसके पास नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन सी चीजें हैं और क्यों इन्हें तिजोरी में या आसपास नहीं होना चाहिए।

धन वृद्धि के लिए तिजोरी में रखें इन 7 चीजों से दूरी

1. काला कपड़ा

तिजोरी में गहने और पैसे को काले कपड़े में लपेटना भी अशुभ है। इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है। गहनों को लाल कपड़े में लपेटकर रखा जाए। काले कपड़े को तिजोरी के आस-पास भी नहीं रखना चाहिए।

2. जूठे बर्तन

तिजोरी में जूठे बर्तन रखना आर्थिक दृष्टि से हानिकारक है। जूठे हाथों से पैसों को छूने से भी धन हानि हो सकती है, इसलिए हमेशा साफ-सुथरे हाथों से ही धन को छूना चाहिए।

3. फटी धार्मिक किताब

धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए। फटी या क्षतिग्रस्त धार्मिक किताबें तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

 

4. शीशा

तिजोरी में या उसके पास शीशा नहीं रखना चाहिए। यह धन के प्रवाह में रुकावट डाल सकता है।

5. इत्र

तिजोरी में इत्र भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मकता का कारण बन सकता है।

6. गंदगी

तिजोरी के आसपास की जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। गंदगी से धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

7.झाड़ू

तिजोरी के पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और यह धन हानि का कारण बन सकता है। झाड़ू को धन के स्रोत से दूर रखना चाहिए।

तिजोरी में क्या रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में कुछ चीजें रखने से धन में बरकत होती है और घर पैसों से भर जाता है।

  • मां लक्ष्मी की मूर्ति
  • हल्दी की गांठ
  • पूजा की सुपारी
  • चांदी का सिक्का
  • चावल के दाने

इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी तिजोरी और धन के प्रति शुभता और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। धन की रक्षा के लिए सही वस्तुओं का चुनाव करना आवश्यक है।

Back to top button