Ticket booking fraud : 3.5 करोड़ अकाउंट डिलीट! IRCTC का बड़ा एक्शन, तुरंत चेक करें अपना यूजर ID। Indian Railway: इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने टिकट बुकिंग फ्रॉड (Ticket booking fraud) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने रेलवे टिकट बुकिंग (Railway Ticket Booking) में बड़े स्तर पर हो रही धांधली को कंट्रोल करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC Account) के 3.5 करोड़ अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।
रेलवे IRCTC ऐप्लीकेशन में कुछ बदलाव कर चुका है और कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे आम यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े अनअधिकृत एजेंट्स फर्जी इमेल के जरिए टिकल बुकिंग में बड़े स्तर पर धांधली करते हैं। यूजर्स को इससे निजात दिलाने के लिए इंडियन रेलवे ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इंडियन रेलवे के इस फैसले के बाद अब कोई भी अनाधिकृत टिकट बुकिंग एजेंट IRCTC के प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर यात्री के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए एक साथ कई कोशिशें नहीं कर सकेगा। Ticket booking fraud : 3.5 करोड़ अकाउंट डिलीट! IRCTC का बड़ा एक्शन, तुरंत चेक करें अपना यूजर ID

