Latest

मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा गहराया, ट्रंप बोले– ईरान ने पड़ोसियों से मांगी माफी

मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा गहराया, ट्रंप बोले– ईरान ने पड़ोसियों से मांगी माफी

मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा गहराया, ट्रंप बोले– ईरान ने पड़ोसियों से मांगी माफी।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आठवें दिन में प्रवेश गया है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है।

ट्रंप का दावा- ईरान ने पड़ोसियों के सामने किया आत्मसमर्पण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बयान जारी कर ईरान पर भीषण हमले की धमकी दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अपने मध्य पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांग ली है और आत्मसमर्पण कर दिया है, साथ ही यह भी वादा किया है कि वह अब उन पर गोलीबारी नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि यह वादा केवल अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के कारण किया गया है।

बता दें कि, पेजेश्कियन ने आज पहले जारी किए गए एक पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश में कहा कि ईरान की अंतरिम नेतृत्व परिषद ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने की मंजूरी दे दी है- बशर्ते ईरान पर हमला वहीं से न हो। इसके बाद आईआरजीसी ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी कि अगर ईरान पर हमले जारी रहे तो अमेरिका-इस्राइल के सभी सैन्य अड्डे और हित प्राथमिक लक्ष्य माने जाएंगे। वहीं अपने सोशल मीडिया संदेश में ट्रंप ने ईरान पर आज और हमले करने की भी धमकी दी है।

04:50 PM, 07-Mar-2026

आईआरजीसी ने मिसाइल और ड्रोन हमलों की 25वें लहर का किया एलान

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सैन्य और सैन्य सहायता केंद्रों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमलों की 25वीं लहर की घोषणा की है। ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक संक्षिप्त बयान में, आईआरजीसी ने कहा कि इस अभियान में हाइपरसोनिक फतह मिसाइल और बैलिस्टिक इमाद मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

04:45 PM, 07-Mar-2026

धमाकों की आवाज से गूंजा तेहरान

इस्राइली सेना द्वारा नए हमले की घोषणा के बाद तेहरान में कई धमाकों की खबर आई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी राजधानी में कई धमाके हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो में तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित करचक काउंटी से धुएं के घने गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि हमला क्षेत्र में स्थित रिवोल्यूशनरी गार्ड के अड्डे को निशाना बनाकर किया गया था।

04:10 PM, 07-Mar-2026

यूएई के अल-धाफरा हवाई अड्डे पर ईरान का हमला

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने संयुक्त अरब अमीरात के अल-धाफरा हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में एक अमेरिकी उपग्रह संचार केंद्र, प्रारंभिक चेतावनी और फायर कंट्रोल रडार को निशाना बनाया गया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

04:05 PM, 07-Mar-2026

इस्राइली हवाई हमलों में 26 की मौत और 35 घायल

लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि नाबी चित शहर में रात भर चले इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 35 घायल हुए। इधर, एयरलाइन अमीरात ने ईरान के हमले के बाद कहा है कि ‘दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं’।

03:00 PM, 07-Mar-2026

हिजबुल्ला के ठिकानों को किया नष्ट- इस्राइल का दावा

इस्राइल की सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी पर रात भर किए गए उसके हमलों में हिजबुल्ला सशस्त्र समूह से संबंधित रॉकेट लॉन्चर, हथियार भंडारण सुविधाएं और अन्य सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया है। टेलीग्राम पर जारी सैन्य बयान में यह भी कहा गया है कि एक दिन पहले, उसकी सेनाओं ने दक्षिणी लेबनान के मजदल सेलम क्षेत्र में हिजबुल्ला के रादवान फोर्स के अज्ञात कमांडरों और इस विशिष्ट इकाई के दो कमान केंद्रों पर हमला किया था।

Back to top button