Site icon Yashbharat.com

Threat Letter to Judge: बालोद में मजिस्ट्रेट को नक्सली नाम से धमकी, 3 करोड़ की मांग

indore crime news

 

Threat Letter to Judge: बालोद में मजिस्ट्रेट को नक्सली नाम से धमकी, 3 करोड़ की मांग, न्यायिक मजिस्ट्रेट को 3 करोड़ की फिरौती की धमकी, परिवार को जान से मारने की चेतावनी से हड़कंप, बालोद जिले में न्यायिक व्यवस्था को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुंडरदेही के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार देवांगन को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के साथ-साथ उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 की मौके पर मौत… कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा

Threat Letter to Judge: बालोद में मजिस्ट्रेट को नक्सली नाम से धमकी, 3 करोड़ की मांग

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को कोर्ट कार्य के दौरान एक पोस्टमैन द्वारा मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बंद लिफाफा सौंपा गया था। जब मजिस्ट्रेट ने पत्र खोलकर पढ़ा, तो उसमें लिखी बातों ने सभी को चौंका दिया। इसके बाद उन्होंने 8 अप्रैल को खुद थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताने का दावा करते हुए आरोपी ने 2 से 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। साथ ही धमकी दी गई है कि रकम न देने पर मजिस्ट्रेट और उनके परिवार की जान ले ली जाएगी। पत्र में उन पर रिश्वत लेने और गलत फैसले देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

धमकी भरे पत्र के अंत में ‘तुम्हारा मौत नक्सली संगठन, कांकेर-बस्तर (छत्तीसगढ़)’ लिखा गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। लिफाफे पर भी ‘एल.के.एल. बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़’ और न्यायालय का पता दर्ज पाया गया है।

घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पत्र भेजने वाले की पहचान तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।न्यायिक मजिस्ट्रेट को 3 करोड़ की फिरौती की धमकी, परिवार को जान से मारने की चेतावनी से हड़कंप

 

Exit mobile version