Latest

इस बार और अधिक खास होगी नीलकंठेश्वर भक्ति धाम की महाशिवरात्रि

पर्व पर धार्मिक आयोजन को खास बनाने में जुटी कमेटी, तैयारियां पूर्णता की ओर

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित भगवान भोलेनाथ की नगरी नीलकंठेश्वर भक्ति धाम अपनी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के लिए दिन प्रतिदिन विख्यात हो रहा है। इस वर्ष भी नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि पर्व ग्रंथो के अनुसार खास होगी। कहा जा रहा है कि 144 वर्ष पूर्व महाकुंभ के साथ इस वर्ष के सभी धार्मिक आयोजन व त्योहार बड़े ही महत्वपूर्ण होते है। 2025 महाकुंभ के विषय मे कहा गया है की यह 144 वर्ष बाद लौट कर आया है। इस लिए देवी देवता सभी पृथ्वीलोक मे आते हैं और एक वर्ष तक अपने भक्तों के बीच आन्नद प्राप्त कर उनकी तपस्या और पूजा अर्चना को देख आर्शीवाद के साथ फल प्रदान करते हैं। नीलकंठेश्वर भक्ति धाम भी इस वर्ष महाशिवरात्रि को खास बनाते हुए अपनी 35 वीं वर्षगांठ के साथ-साथ विशाल महाशिवरात्रि का आयोजन करने जा रहा है। विशेष आयोजन को लेकर तरह-तरह की तैयारिया की जा रही हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजा अर्चना के साथ शाम को भव्य बारात निकाली जाएगी। 27 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं जानी-मानी तेज तर्राट गायका शहनाज अख्तर दोपहर 12 से 5 तक अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के आयोजक मदनलाल ग्रोवर, संरक्षक विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, व्यवस्थापक के रुप मे उघोगपति बाबू ग्रोवर, रुद्राक्ष ग्रोवर हमेशा की तरह इस वर्ष भी अपनी सेवाएं देंगे।

धार्मिक आयोजन में भक्तो की विशेष आस्था

यह आयोजन लगभग 35 वर्ष से भगवान भोलेनाथ के दरबार नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में लगातार मनाने के पीछे भक्तो की आस्था और विश्वास है। 35 वर्ष पूर्व छोटे से चबूतरे से प्रारम्भ किया गया मदनलाल ग्रोवर द्वारा आयोजन आज विशाल स्वरूप के साथ देश दुनिया में विख्यात हो रहा है। जिले की पहचान बन चुका नीलकंठेश्वर भक्ति धाम जो किसी परिचय का मोहताज नहीं रह गया है। यहां भोलेनाथ की कृपा और शक्तियो का अम्बार है। यहा आने वाले की हर मुरादें पुरी होती है, सभी की झोली महादेव भर देते हैं। महादेव के सभी स्वरूपों से जगमगाता नीलकंठेश्वर भक्ति धाम आज भक्तो की वजह से ही ख्याति प्राप्त कर रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आस्था और विश्वास के इस नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अथाह जन सैलाब उमड़ता है। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड जगह-जगह तैनात रहती है। इसके अलावा जगह-जगह कैमरो से निगरानी की जाती है। नीलकंठेश्वर भक्ति धाम कमेटी के सदस्य भी सेवा कार्यो मे जुटे रहते हैं। भक्तो की सेवा मे कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है।

महाशिवरात्रि पर लगेगा मेला

विशाल आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों द्वारा दो दिवसीय मेला भी लगाया जाता है। जहां पूजा अर्चना के लिए प्रसाद खेल खिलौने महिलाओं का श्रंगार सामग्री यादगार बनाने के लिए आकर्षित करने वाली सामग्री भी मेले में मिलती है।

भक्तो से कमेटी की अपील

नीलकंठेश्वर भक्ति धाम कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अपील कर सूचना आमंत्रण भक्तों को दिया जा रहा है। नीलकंठेश्वर भक्ति धाम की 35 वर्ष पूर्व नींव रखने वाले आयोजक मदनलाल ग्रोवर ने सभी भक्तो को आमंत्रित करते हुए कहा की सभी इस्ट मित्रों परिवारजनों के साथ महाशिवरात्रि व 27 को शहनाज अख्तर के गीतो के साथ भंडारे मे प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे तथा मंदिरों मे सुरक्षित तरीके से दर्शन करें। कमेटी ने भक्तों से यह भी अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में असुविधा न फैलाए। यह आयोजन महादेव का आयोजन है सभी इस धार्मिक आयोजन में अपना सहयोग करें और कार्यक्रम को सफल बनाए।

धार्मिक आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार

नीलकंठेश्वर भक्ति धाम कमेटी व व्यवस्थापक बाबू ग्रोवर द्वारा कटनी जिले के साथ-साथ मैहर, सागर, उमरिया, बरही, विजयराघवगढ़, कैमोर, झुकेही मे जगह-जगह बैनर पोस्ट लगाकर भक्तो को सूचना व आमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय भक्तो को सूचित करने के लिए वाहनो ंद्वारा प्रचार प्रसार कर आमंत्रण पहुंचाया जा रहा है। सूचना पाते ही भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है भक्तो की भीड़ देखने योग्य होती है।

 

Back to top button