Monsoon इस बार मानसून प्रदेश में दोबारा वापसी कर रहा, इन संभागों में बारिश अलर्ट
Monsoon इस बार मानसून प्रदेश में दोबारा वापसी कर रहा है। इसके चलते दक्षिण प्रदेश के संभागों में गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जो आने वाले एक-दो दिन में तेज होंगी। इसका असर भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर के संभागों में दिखाई देगा।
मानसून की वापसी
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि यह पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के इलाके से वापसी कर रहा है। यह वही स्थान है, जहां पर मानसून समाप्त होता है। मानसून की वापसी पंजाब, हरियाणा से वापस पलट रहा है। दरअसल मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
मानसून द्रोणिका भी बन चुकी है, जो प्रदेश से होकर गुजर रही है। हालांकि अभी सिस्टम दूर है, लेकिन एक-दो दिन में इसकी गतिविधियां नजर आने लगेंगी। राजधानी में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। इसकी मुख्य वजह आसमान का साफ होना बताया गया है।
राजगढ़ में अधिकतम तापमान
सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजगढ़ का रहा, जो 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।

