ऑपरेशन ‘अभ्यास’ अंतर्गत ब्लैकआउट 15 से 20 मिनट बिजली बंद रखने सहित की गई यह अपील

images 5

कटनी जिले में बुधवार, 07 मई को प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान आमजन से सहयोग करने की अपील की गई है। सभी जिलेवासी करीब 15 से 20 मिनट तक चलने वाली इस मॉक ड्रिल के दौरान की जाने वाली गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा परिवेश के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

सम्पूर्ण जिले में बुधवार को ऑपरेशन ‘अभ्यास’ अंतर्गत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान हमारी सामूहिक तैयारी, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है । यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास है, घबराएं नहीं। सभी नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है ताकि किसी भी आपात स्थिति से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।

IMG 20250507 WA0001

इसे भी पढ़ें-  PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार पर आपत्तिजनक वीडियो: JCC(J) अध्यक्ष अमित जोगी पर FIR दर्ज; BJP कार्यकर्ताओं का रायपुर में कड़ा विरोध