Latestमध्यप्रदेश
ऑपरेशन ‘अभ्यास’ अंतर्गत ब्लैकआउट 15 से 20 मिनट बिजली बंद रखने सहित की गई यह अपील
ऑपरेशन 'अभ्यास' अंतर्गत ब्लैकआउट 15 से 20 मिनट बिजली बंद रखने की अपील

कटनी जिले में बुधवार, 07 मई को प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान आमजन से सहयोग करने की अपील की गई है। सभी जिलेवासी करीब 15 से 20 मिनट तक चलने वाली इस मॉक ड्रिल के दौरान की जाने वाली गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा परिवेश के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
सम्पूर्ण जिले में बुधवार को ऑपरेशन ‘अभ्यास’ अंतर्गत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान हमारी सामूहिक तैयारी, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है । यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास है, घबराएं नहीं। सभी नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है ताकि किसी भी आपात स्थिति से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।









