बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, करीब 5 लाख रुपए के मोबाइल फोन चोरी
बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, करीब 5 लाख रुपए के मोबाइल फोन चोर
कटनी – कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने तड़के सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल दुकान से अज्ञात बदमाश करीब 50 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। बता दे कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल दुकान में तड़के सुबह चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर दुकान में घुसे और काउंटर में रखे करीब 50 नए मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि 6 कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं चोरी गए मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन थे, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। चोर मोबाइल के नए डब्बे खोलकर फोन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए।
घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुकान संचालक प्रफुल्ल अग्रवाल को जब चोरी की जानकारी मिली तो वे तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
वहीं शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन शातिर चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।

