Latestमध्यप्रदेश
बालक का गला दबाकर अचेत किया, फिर दुष्कर्म कर जिंदा जला दिया
बालक का गला दबाकर अचेत किया, फिर दुष्कर्म कर उसके जिंदा जला दिया

सागर। पहले बालक का गला दबाकर उसे अचेत किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके जिंदा जला दिया और भोपाल भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को शव की पीएम रिपोर्ट में बच्चे को जिंदा जलाने सहित अन्य कृत्य की बात सामने आई। रविवार को पुलिस ने आरोपित अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मृतक मकरोनिया स्थित मीट मार्केट में अज्जू खटीक की दुकान में पिछले दो महीने से काम कर रहा था।
शुक्रवार की सुबह बड़तूमा के एक झोपड़ी में 11 साल के बालक की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक के साथ अंतिम बार अंकित अहिरवार देखा गया था, जो घटना के बाद से ही फरार है।







