Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

1 मार्च से होंगे ये बड़े बदलाव: आपके पैसे, बैंकिंग और सोशल मीडिया पर होगा सीधा असर

फरवरी महीना खत्म होने वाला है और मार्च महीना शुरू होने में एक ही दिन बचे हैं. नए महीने की शुरुआत से ही कई नियम बदल जाते हैं. ऐसे ही 1 मार्च 2025 से भी कई बड़े नियम बदलने वाले हैं. जो आपकी जेब पर असर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं और इसका असर आपकी जिंदगी पर कैसे पड़ेगा।

फिक्स्ड डिपॉजिट

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहत जरूरी है. मार्च 2025 से बैंक एफडी के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. ये नए नियम न केवल आपके रिटर्न पर असर डाल सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी फर्क डाल सकते है. इसलिए, अगर आप भविष्य में एफडी करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को समझना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव

बता दें, कि मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं. ब्याज दरें घट सकती हैं या बढ़ सकती हैं, अब बैंक अपनी तरलता और वित्तीय आवश्यकताओं के हिसाब से ब्याज दरों में लचीलापन रख सकते हैं. छोटे निवेशकों पर असर,

1 मार्च से होंगे ये बड़े बदलाव: आपके पैसे, बैंकिंग और सोशल मीडिया पर होगा सीधा असर

खासकर जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, उन्हें नई दरें प्रभावित कर सकती हैं. छोटे निवेशकों पर असर, जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई है, उन्हें नई दरें प्रभावित कर सकती है।

एलपीजी की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 मार्च 2025 की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह छह बजे संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं।

ATF और CNG-PNG रेट

बता दें, कि हर महीने की 1 तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि