katniमध्यप्रदेश

मुहर्रम पर्व पर लंगर का होगा विशेष इंतजाम,पीरबाबा उर्स कमेटी व ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

मुहर्रम पर्व पर लंगर का होगा विशेष इंतजाम,पीरबाबा उर्स कमेटी व ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपी

 

कटनी। मातमी त्योहार मुहर्रम पर्व के अवसर पर हजरत पीर बाबा इत्र शाह दाता कमेटी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा शहर में निकलने वाले ताजिया जुलूसों के दौरान आमजन के स्वागत एवं सेवा की विशेष व्यवस्था की गई है।

कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान “तन्नू” व अज्जूरुद्धिन भाईजान अज्जू ने बताया कि मुहर्रम के मौके पर शहर में आने वाले ताजिया जुलूसों और श्रद्धालुओं के इस्तकबाल के लिए आजाद टेंट हाउस के सामने लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए भोजन एवं शरबत की व्यवस्था रहेगी।

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, इंसानियत और कुर्बानी का संदेश देने वाला पर्व है। इसी भावना के साथ लंगर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

हजरत पीर बाबा इत्र शाह दाता कमेटी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लंगर का लाभ लें तथा मुहर्रम पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग करें।

Back to top button