सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में मचा बवाल; वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिंदे गुट ने की बैन की मांग, उद्धव को भी घेरा

Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का किया विमोचन, बोलीं- परिवार के खिलाफ फैलाए गए झूठ का जवाब देना था मकसद

सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में मचा बवाल; वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिंदे गुट ने की बैन की मांग, उद्धव को भी घेरा

मुंबई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की हाल ही में लॉन्च हुई किताब को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल खड़ा हो गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने इस किताब में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर और दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का अपमान किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पूरे महाराष्ट्र में प्रतिबंधित (बैन) करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर शिंदे गुट के नेताओं ने न केवल सोनिया गांधी पर हमला बोला, बल्कि उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी तीखे सवाल उठाए हैं।

क्या है पूरा विवाद? शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोनिया गांधी की किताब के अंशों पर कड़ी आपत्ति जताई। नेताओं का आरोप है कि किताब के पेज नंबर 201 पर जो कुछ लिखा गया है, वह बालासाहेब ठाकरे और पूरे महाराष्ट्र का अपमान है। इसके अलावा, किताब में वीर सावरकर को लेकर लिखा गया है कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी और उन्हें पत्र लिखे।

शिंदे गुट के नेताओं ने कहा, “यह वीर सावरकर और महाराष्ट्र का सीधा अपमान है, लेकिन दुख की बात यह है कि उद्धव ठाकरे ने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला। उल्टे वे कांग्रेस नेताओं से खुशी-खुशी यह किताब स्वीकार कर रहे हैं।”

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का पहला लुक जारी: इटली के बचपन से लेकर राजीव से प्यार और दुखों की गाथा

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का पहला लुक जारी: इटली के बचपन से लेकर राजीव से प्यार और दुखों की गाथा

‘Belonging of Jihad’ होना चाहिए किताब का नाम: शिंदे गुट

विरोध जताते हुए शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने किताब के शीर्षक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह किताब ‘Belonging of Love’ न होकर ‘Belonging of Jihad’ होनी चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह से हिंदुत्व विरोधी है। हम महाराष्ट्र सरकार से मांग करते हैं कि इस किताब पर राज्य में तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। वीर सावरकर का अपमान महाराष्ट्र किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।”

इसे भी पढ़ें-  कटनी में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर ने दिए उड़नदस्ता दल गठित करने के निर्देश; बाहर से धान लाने वाले बिचौलियों पर दर्ज होगी FIR

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन, बिल क्लिंटन और राजकुमारी डायना से जुड़े कई बड़े खुलासे

किताब फाड़कर जताया विरोध, संजय निरुपम ने साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिंदे गुट के नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब की प्रतियां फाड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मामले पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे को घेरते हुए कहा:

“आज उद्धव ठाकरे से हमारा सीधा सवाल है कि जिस सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, उनके खिलाफ उद्धव के मुंह से एक शब्द क्यों नहीं निकल रहा? हम इस किताब का पुरजोर विरोध करते हैं और महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इस पर पूरे राज्य में बैन लगाया जाए।”

‘किताब में भरा है जहर’

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद दुबे ने भी किताब की सामग्री की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस किताब में जहर भरा हुआ है; जिस वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिए इतनी यातनाएं सहीं, उनके बारे में इस तरह की बातें लिखना बेहद निंदनीय है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी की इस बुक लॉन्च के कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी को लेकर भी सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई थीं।