शातिर वाहन चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, लंबे समय से दे रहा था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम, कब्जे से 4 लाख रू मूल्य के 6 बाइक बरामद

शातिर वाहन चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, लंबे समय से दे रहा था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम, कब्जे से 4 लाख रू मूल्य के 6 मो.सा. बराम
कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी गए वाहनों की पता तलाश कर माल मशरूका की बरामदगी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों का विश्लेषण किया जहां पर वाहन चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। तत्पश्चात चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर कार्ययोजना बनाई गई। ऐसे स्थानों पर मुखबिर के द्वारा नजर रखने व लगातार स्टाफ को भी मुस्तैद किया गया। जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय व उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 23.11.2025 को थाना क्षेत्र में दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रंगेहाथ वाहन चोरी करते पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 06 दो पहिया वाहन मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम़ के आधार पर कुल 06 मोटर सायकल जिनकी कीमत करीब 04 लाख रू की है, बरामद की गई है। चोरी गए वाहनों के संबंध में थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 914/25, 934/25, 965/25, 966/25, 967/25 पंजीबद्ध होना पाए गए है। एक अन्य मोटर सायकल आरोपी द्वारा दिसम्बर-2024 में चोरी की गई थी जिसे 41(1)4 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी मे रजनीश पाण्डेय पिता स्व. केशव प्रसाद पाण्डेय उम्र 42 वर्ष नि. इंदिरा नगर थाना अमलई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया है जिनसे बरामद वाहनों में 914/25 धारा 303(2) बीएनएस – MP21ZE 6036 Hero HF Deluxe – 60000 934/25 धारा 303(2) बीएनएस – MP21ML 8256 TVS SPORTS – 60000965/25 धारा 303(2) बीएनएस – MP21MC 1787 Hero Passion Pro – 60000
966/25 धारा 303(2) बीएनएस – MP21ML 9894 Honda Livo – 80000
. 967/25 धारा 303(2) बीएनएस – MP21MQ 7332 Honda Dream Deluxe – 75000. 41(1)4 जा.फौ. के तहत जप्त- MP21MK 4506 Honda Dream Yoga – 75000 बरामद हुई है
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. सिद्धार्थ राय, सउनि. विजय गिरी, प्र.आर. आशीष दुबे, रामपाल बागरी, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, आरक्षक मनु त्रिपाठी, दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन की अहम भूमिका रही।








