उत्साह व उमंग के साथ वॉकाथन में शामिल हुआ कटनी का सिंधी समाज

उत्साह व उमंग के साथ वॉकाथन में शामिल हुआ कटनी का सिंधी समा
कटनी,सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु नौजवान मंडल द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसकी श्रृंखला में रविवार को सिंधी फैमिली वॉकाथान का आयोजन किया गया 23 मार्च को इस सामाजिक आयोजन में करीब 2000 से ज्यादा लोग शामिल हुए वॉकाथन रैली कटनी नई बस्ती स्थित सिंधु नौजवान मंडल द्वारा नवनिर्मित भवन सिंधु झूलेलाल मंगलम से प्रारंभ होकर वरुण भवन,नई बस्ती,गर्ग चौराहा,हीरागंज पेट्रोल पंप होते हुए झूलेलाल मंदिर गुरु नानक वार्ड में संपन्न हुई।तत्पश्चात सभी ने मिलकर स्वल्पाहार किया वॉकाथन में पैदल चलने वालो को मार्गदर्शन देने के लिए सिंधु नौजवान मंडल के वॉलिंटियर्स रास्ता गाइड करते हुए चल रहे थे। सिंधु मंगलम से सुबह 8:30 वॉकाथन शुरू हुआ जिसका आगाज भगवान श्री झूलेलाल जी की महाआरती से हुआ इस अवसर पर सिधीं समाज के साथ मुड़वारा विधायक श्री संदीप जयसवाल भी शामिल रहे इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि सिंधु नौजवान मंडल की इस पहल से आज जो सारे समाज ने एकता की मिसाल कायम की है वह गौरव का विषय है।आज यहां इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के वरिष्ठो,युवाओं,महिलाओं व बच्चों सफेद रंग के ड्रेसप में इतने उत्साह से भाग लिया जो काबिले तारीफ है।

सिंधी वॉकथन के बीच डीजे फ्लोरिक के सिंधी म्यूजिक पर थिरके लोग
कार्यक्रम की शुरुआत जोश भर देने वाले डीजे फ्लोरिक के म्यूजिक से हुआ जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वॉकाथन में शामिल होने को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला छोटे-छोटे बच्चे भी नाचते गाते स्केटिंग करते दिखे। कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत,सिंधु सेवा समिति,वरुण संस्था,आदर्श सिंधु सोसायटी,झूलेलाल सेवा मंडल माधवनगर,वरुण महिला मंडल,सिंधी काउंसिल कटनी,सिंध क्वींस जागृति पार्क वाक ग्रुप,सिंधी भावर ग्रुप, द्वारका सिटी सिंधी सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्यगण भी भारी संख्या में मौजूद रहे सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 मार्च को चकरभाटा के संत पूज्य लाल दास साहब जी का सत्संग रात्रि 8:00 बजे,27 मार्च मेघावी छात्राओं का सम्मान व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रात्रि 8:00 बजे,28 मार्च को राजस्थान के गायक गिरीश कृपलानी व दिल्ली की मशहूर गायीका इना लखमानी के संगीमय कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8:00 बजे नई बस्ती स्थित चड्डा कॉलेज कैंपस में किया गया है इसी क्रम में 29 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे सिंधु झूलेलाल मंगलम में किया गया है।
दिनांक 30 मार्च को चेट्रीचंड्र के पावन अवसर पर सुबह 8:00 बजे 121 बहराणां साहब सामूहिक पूजा के पश्चात शाम 5:00 बजे भव्य शाही शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर गुरुनानक वार्ड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई मसुरहा घाट में संपन्न होगी सिंधु नौजवान मंडल के पदाधिकारीयों ने सामाजिक बंधुओ माताओं-बहनों से समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।








