Site icon Yashbharat.com

खजुराहो सीट पर भाजपा के लिए राह काफी आसान, कोई नहीं टक्कर में, जल्द आएंगे परिणाम

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

खजुराहो सीट पर भाजपा के लिए राह काफी आसान हो गई है। दरअसल इस सीट पर भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को दूसरी बार मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर I.N.D.I.A. गठबंधन ने इस सीट पर सपा प्रत्याशी मीरा यादव को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन फार्म खारिज हो गया था। ऐसे में खजुराहो सीट पर मुकाबले में न तो कांग्रेस प्रत्याशी था और न ही सपा प्रत्याशी, यहां मतगणना को लेकर भी कोई खास उत्सुकता नहीं दिख रही। लोग कह रहे हैं कि परिणाम उन्हें पता है।

प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों की मूर्तिकला के लिए मशहूर खजुराहो लोकसभा सीट में 8 विधानसभा सीट शामिल हैं। ये 8 विधानसभा सीटें हैं – राजनगर, चांदला, पन्ना, विजयराघवगढ़, पवई, गुन्नौर, बहोरीबंद और मुड़वारा। खजुराहो लोकसभा सीट पर ओबीसी वोटर्स का वर्चस्व है।

बीते लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो साल 2019 में भाजपा ने यहां से वीडी शर्मा को टिकट दिया था। कांग्रेस ने यहां से कविता सिंह को मैदान में उतारा था। वीडी शर्मा ने कविता सिंह को 4.92 लाख वोटों से मात दी थी।

भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर कभी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का वर्चस्व था और उन्होंने 4 बार लोकसभा चुनावों खजुराहो सीट से जीत हासिल की है। खजुराहो सीट पर साल 1999 के बाद से ही कांग्रेस की जीत नहीं हुई है। सिर्फ साल 1999 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 1989 के बाद लगातार भाजपा ने यहां जीत हासिल की है। 1989 से 1999 तक उमा भारती ने जीत दर्ज की है।

Exit mobile version