जिला बैठकों से संगठन अपने कार्यों का मूल्यांकन वहीं प्रशिक्षण वर्ग समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है: राहुल कोठारी, भाजपा की मासिक जिला बैठक में शामिल हुए संभाग संगठन प्रभारी, स्कूल शिक्षा परिवहन मंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठजन
कटनी। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक आज जिला कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला प्रभारी सुजीत जैन, विगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा के आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों तथा 16 एवं 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों के प्रति सजग रहकर सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पूरी सजगता के साथ कार्य करता है। मासिक जिला बैठकों के माध्यम से संगठन अपने कार्यों का मूल्यांकन करता है, वहीं प्रशिक्षण वर्ग समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मेहनत का संगठन सदैव सम्मान करता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार नवाचार किए हैं, ताकि जनता अपनी बात आसानी से जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा सके। साथ ही उन्होंने तीन राज्यों में पार्टी की विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।
जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा को अपना ध्येय बनाने का आव्हान किया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सर्वश्री रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, जबलपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रणीत वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठजनों का जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कटनी पहुंचने पर संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी, प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी सुजीत जैन का बजरंगनगर में जिला पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी ने किया।

