मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

निगमायुक्त ने वंश स्वरूप वार्ड में मुख्य मार्गों एवं बस्तियों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षणसर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश  

निगमायुक्त ने वंश स्वरूप वार्ड में मुख्य मार्गों एवं बस्तियों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षणसर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश

कटनी – स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा जहां दो शिफ्ट में प्रयासों के माध्यम से नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे है वहीं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा भी नगर की सफाई व्यवस्था का सतत रूप से निरीक्षण किया जाकर स्वास्थ्य अमले को सर्वेक्षण के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जा रहे है।

इसी क्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा मंगलवार प्रातः वंशस्वरूप वार्ड के बरगवां मुख्य मार्गों एवं चंदी की सफाई सहित वार्ड की अन्य बस्तियों एवं मार्गो का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव एवं डोर-टू-डोर कलेक्शन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान  संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समुचित सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

चंदी की सफाई बस्ती के निरीक्षण के दौरान चौराहे के पास नालियां खुली पाए जाने पर सुरक्षा की दृष्टि से नालियों की कवरिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर वार्ड की सफाई व्यवस्था, स्वच्छता मित्रों के कार्य में आने का समय आदि की जानकारी ली जाकर नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखने तथा कचरा इधर-उधर न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिक नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करें।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थलों पर गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि स्वच्छता नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से वार्डों में सफाई सुनिश्चित करने तथा कचरे का समय पर उठाव करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाए। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी प्रभारी हैड दरोगा तेजभान सिंह सहित वार्ड के स्वच्छता निरीक्षण एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के मद्देनजर निगमायुक्त द्वारा वार्डवार नियुक्त किए गए अधिकारियों द्वारा भी रोजाना प्रातः कालीन नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के प्रयास किए जा रहे है।

Back to top button