Latest

सागर पुलिया से साउथ स्टेशन तक का मुख्य मार्ग ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, कार और मोटरसाइकिल के लिए अगले 7 दिन रहेगा पूर्णतः बंद रहेगा, इंद्रेश जी महाराज की कथा को लेकर यातायात पुलिस ने किया यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

कटनी(YASH BHARAT.COM)। श्री रंगनाथ मंदिर में कल 31 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक परम पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय महाराज की अमृतमयी कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा सागर पुलिया से साउथ स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग में अगले 7 दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात प्रभारी राहुल पांडे के मुताबिक कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालु सागर पुलिया से जयहिंद चौक, विवेकानंद चौक होते हुए एंबुलेंस गली का उपयोग कर कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

साउथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

यातायात प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि यात्री मुड़वारा स्टेशन वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। माधवनगर गेट से एसीसी कैंप होते हुए भी साउथ स्टेशन पहुँचा जा सकता है।

इस मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबंधित

यातायात प्रभारी के अनुसार सागर पुलिया से साउथ स्टेशन तक का मुख्य मार्ग ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, कार और मोटरसाइकिल के लिए आगामी 07 दिवसों तक पूर्णतः बंद रहेगा।

Back to top button