katniमध्यप्रदेश

जिला अस्पताल में महिला मरीज से अस्पताल स्टॉफ ने इलाज के लिए 2 हजार रूपये

जिला अस्पताल में महिला मरीज से अस्पताल स्टॉफ ने इलाज के लिए 2 हजार रूपय

 

कटनी- 2 फरबरी की रात में ब्लड बैंक स्टाफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तथ्य सामने आया कि राधा यादव (उषा बाई) द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज सुलोचना अहिरवार के पति राकेश अहिरवार से अवैध रूप से रू. 2000 (दो हजार रुपये) लिए गए

उक्त मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, लगातार ब्लीडिंग हो रही थी तथा ऑपरेशन प्रस्तावित था। रात्रि के समय आवाज देकर मरीज के पति से रू. 2000 की मांग की गई, जिसे उन्होंने दे दिया। मामले की जानकारी महिला के पति ने मिलन ब्लड डोनर सोसायटी क़ो दी गयी संस्था की ओर से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मरीज के पति एवं संबंधित कर्मचारी राधा यादव से बातचीत की गई, जिसके परिणामस्वरूप मरीज को पूरी राशि रू. 2000 वापस करवाई गई।

संस्था के सदस्यों ने कहा की सरकारी अस्पताल जैसे संवेदनशील एवं जनहित के स्थान पर इस प्रकार की अवैध एवं अनैतिक कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी राधा यादव के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए, ताकि कर्मचारियों में भय एवं अनुशासन बना रहे।

साथ ही, में ब्लड बैंक के स्टाफ का धन्यवाद दिया जिन्होंने समय रहते इस गलत कार्य की जानकारी देकर उसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मिलन ब्लड डोनर सोसायटी ने इस गंभीर प्रकरण पर शीघ्र संज्ञन लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि