katniमध्यप्रदेश

सम्पन्न हुआ प्रथम जी.एच. रायसोनी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट

सम्पन्न हुआ प्रथम जी.एच. रायसोनी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट

कटनी। कटनी जिला शतरंज संघ, जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम जी.एच. रायसोनी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होटल द अरिंदम, कटनी में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथिडॉ. एस.के. खम्परिया (पैट्रन, कटनी जिला शतरंज संघ), विशिष्ट अतिथि एस.एस. सोमन (ऑर्गेनाइजिंग कमेटी सदस्य), एवं भूषण श्रीवास (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री एवं सचिव, कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन) विकास साहू ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी तथा कटनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष इंजी. जे.पी. निषाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

डॉ. एस.के. खम्परिया एवं एस.एस. सोमन द्वारा मुख्य बोर्ड पर प्रथम चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

देश के विभिन्न राज्यों से आए 278 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली के खिलाड़ियों की उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

मुख्य वर्ग (ओपन कैटेगरी) में झारखंड के 1796 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अंकित कुमार सिंह ने 8.5 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ₹31,000 की पुरस्कार राशि हासिल की। मध्य प्रदेश के मुरारीलाल कोरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्राप्त की। वैभव तोमर तृतीय स्थान पर रहे और उन्हें ₹20,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वैभव नेमा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹15,000 तथा हर्षित सराफ ने पंचम स्थान प्राप्त कर ₹10,000 की पुरस्कार राशि अर्जित की।

षष्ठम स्थान पर रहे हरीश फुलवानी को ₹8,000, सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले शौर्य अंबुलकर को ₹7,000, अष्टम स्थान प्राप्त करने वाले शुभम पारेता को ₹6,000, नवम स्थान प्राप्त करने वाले विकास निषाद को ₹5,000 तथा दशम स्थान प्राप्त करने वाले दीपक ग्रेवाल को ₹4,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

एकादश स्थान पर रहे केविन कपूर, द्वादश स्थान प्राप्त करने वाले नारायण राय, त्रयोदश स्थान प्राप्त करने वाले स्पर्श यादव, चतुर्दश स्थान प्राप्त करने वाले श्री शेख जहां तथा पंद्रहवां स्थान प्राप्त करने वाले स्वराज मिश्रा को ₹3,000-₹3,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मुख्य वर्ग के अतिरिक्त विभिन्न आयु वर्गों, रेटिंग वर्गों, वेटरन वर्ग एवं अन्य विशेष श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.के. खम्परिया एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में टूर्नामेंट डायरेक्टर एडवोकेट मौसिफ अहमद बिट्टू , पार्षद रमेश सोनी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री विकास साहू दीपिका पांडे डॉ. अक्षय गुप्ता, डॉ. निकिता गुप्ता, ईश्वरदास पुरवार तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में चीफ आर्बिटर  हरि नारापुरम, डिप्टी चीफ आर्बिटर श्कंचना चौधरी तथा आर्बिटर के रूप में  वंदना गेलानी हर्षित श्रीवास्तव, नमन श्रीवास्तव विवेक विश्वकर्मा अंकित यादव, ओम सेठी एवं श्रीमती शिखा पलटा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन  वंदना गेलानी द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button