Site icon Yashbharat.com

भोपाल और इंदौर के बीच होगा फाइनल मैच। 68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज सायना इंटरनेशनल स्कूल मे 

IMG 20241122 WA0041

भोपाल और इंदौर के बीच होगा फाइनल मैच।
68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज सायना इंटरनेशनल स्कूल मे

68 में राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी माननीय पृथ्वीपाल सिंह एवं जिला कीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला के निर्देशन में सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में पहला सेमीफाइनल इंदौर संभाग और ग्वालियर संभाग के बीच खेला गया जिसमें इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में ग्वालियर ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 76 रन बनाए और इस तरह इंदौर संभाग ने 26 रन जीत हासिल की।राशि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रही।

सेंटपाल स्कूल में दूसरा सेमीफाइनल मैच रीवा संभाग और भोपाल संभाग के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 130 रन बनाए। भोपाल संभाग की आर्या नायक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और अनुष्का दुबे ने 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रीवा संभाग ने जवाबी पारी खेलते हुए 9 विकेट खोकर 85 रन ही बनाए, इस तरह भोपाल संभाग ने रीवा संभाग को 45 रन हराया।

सायना इंटरनेशनल स्कूल में भोपाल से आये सहायक संचालक निर्मल नंदन तिवारी (डीपीई भोपाल), विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीठी प्रवीण तिवारी ने पहले सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी प्लेयर्स का उत्साह वर्धन किया।
68 वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में एम किड़ो, सायना इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा, सेंटपाल स्कूल प्राचार्य फादर एलायसिस, प्रमोद डेहरिया, शैलबाला मैथ्यूज, अर्चना मनोध्या, सुधारनी राव, प्रदीप तिवारी, शेखर पाठक, अमर सिंह, मनोज हल्दकार, महेंद्र सिंह तेवरी, ललित मिश्रा, रमेश शाह, मनोज शुक्ला, अनिल बौद्ध, ओंकार सिंह, सौरभ सिंह राजपूत, हिमांशु दास, मनोज शुक्ला, संजय नामदेव, श्यामकरण सिंह, राजेश सराठे, अनूप श्रीवास, सलमान अहमद, सतेंद्र कुमार रजक।

Exit mobile version