Thursday, May 28, 2026
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP में तबादलों की अवधि बढ़ी, अब 10 जून तक होंगे ट्रांसफर

MP में तबादलों की अवधि बढ़ी, अब 10 जून तक होंगे ट्रांसफर। प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के तबादले अब 10 जून तक हो सकेंगे। मंत्रियों की मांग पर सरकार ने तबादला अवधि को 10 दिन बढ़ा दिया है।

MP में तबादलों की अवधि बढ़ी, अब 10 जून तक होंगे ट्रांसफर

इसमें प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले किए जा सकेंगे लेकिन संवर्गवार जो संख्या निर्धारित की गई है उसका पालन करना होगा। पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित अन्य मंत्रियों ने तबादला अवधि बढ़ाए जाने की बात रखी थी।

मंत्रियों का कहना था कि जिलों से अभी प्रस्ताव ही नहीं आए हैं, ऐसे में तबादला आदेश जारी नहीं हो सके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अवधि बढ़ाई जाने पर सहमति जताई थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला प्रतिबंध अवधि को शिथिल करते हुए अब 10 जून अंतिम तिथि निर्धारित की है। साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर किए जाने वाले तबादलों को अंतिम रूप दे दिया जाए।MP में तबादलों की अवधि बढ़ी, अब 10 जून तक होंगे ट्रांसफर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम