मंत्री कोकाटे पर गिरी गाज? रमी विवाद के बीच धनंजय मुंडे की वापसी की चर्चा तेज
मंत्री कोकाटे पर गिरी गाज? रमी विवाद के बीच धनंजय मुंडे की वापसी की चर्चा तेज
मंत्री कोकाटे पर गिरी गाज? रमी विवाद के बीच धनंजय मुंडे की वापसी की चर्चा तेज
मंत्री कोकाटे पर गिरी गाज? रमी विवाद के बीच धनंजय मुंडे की वापसी की चर्चा तेज, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे से कृषि विभाग छीने जाने और धननंजय मुंडे की कैबिनेट में वापसी की अटकलें तेज हो गई है. मुंडे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई कई मुलाकातों के बाद अजित पवार ने भी इस बारे में संकेत दिया है. कोकाटे पर विधानसभा में ऑनलाइन रमी खेलने के आरोप लगे थे.
मंत्री कोकाटे पर गिरी गाज? रमी विवाद के बीच धनंजय मुंडे की वापसी की चर्चा तेज
महाराष्ट्र विधानसभा में मोबाइल पर ऑनलाइन रमी खेलते देखे जाने के बाद अब कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे से कृषि विभाग छीना जाना लगभग तय हो गया है. अब जब कोकाटे से कृषि मंत्रालय छीना जा रहा है तो उनके विभाग की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी? यह सवाल उठ रहा है. इस बीच, पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे फिर से सक्रिय हो गए हैं. धनंजय मुंडे ने कृषि मंत्री का पद वापस पाने के लिए पैरवी शुरू कर दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है.
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी पार्टी के सांसद व वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे के बीच एक अहम बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कोकाटे से कृषि विभाग हटाने पर सहमति बनी है. इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा.