लोहे का बका लिए खड़ा था बदमाश ,ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ा

IMG 20250906 WA0130

लोहे का बका लिए खड़ा था बदमाशढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़

कटनी अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर पुलिस प्रयासरत है इसी दौरान दिनांक 05/09/25 को थाना ढीमरखेङा क्षेत्र मे आरोपी रमेश पिता विश्राम बैगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा के द्वारा बका लेकर घूमते पाये जाने पर ढीमरखेङा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में हासिल हुई।
घटना का विवरणः- आज दिनांक 05/09/25 को जरिये मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम सगोना तिराहा आम रोड में एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका हाथ में लिए घूम रहा है। कोई गंभीर वारदात घटित कर सकता है कि मुखबिर सूचना पर हमराही स्टाफ के साथ जाकर देखा की एक व्यक्ति दाहने हाथ मे एक लोहे का बका नुमा औजार लेकर घूम रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर उस व्याक्ति को बका नुमा औजार लिये पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश पिता विश्राम आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बका धारा 25 ए आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी को समक्ष गवाहान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा आरक्षक अमित शुक्ला आरक्षक कमोद कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।